
महाराष्ट्र नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस निकली आगे, बीजेपी का लगा झटका
- महाराष्ट्र के लातूर जिले की चार नगर पंचायत और नांदेड़ की तीन नगर पंचायत के चुनाव परिणामों में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत हासिल कर जीत हासिल की है।
- नांदेड़ की तीन नगर पंचायत माहुर, अर्धापुर और नायगांव पंचायत में 51 सीटों पर मतदान हुआ था जिनमें कांग्रेस को 33 सीटें प्राप्त कर जीत हासिल की है।
- वही नायगांव नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी ने सभी 17 सीटें जीत कर बहुमत प्राप्त करने के साथ अर्धापुर में 17 में से 10 सीट जीतने के बाद पार्टी ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया है।
- बीजेपी ने नांदेड़ में 3, लातूर में 14, अर्धापुर में 2 सीटों पर जीत मिली और नांदेड़ की माहुर नगर पंचायत में 17 सीटों में से 6 कांग्रेस, 7 राकांपा, 3 शिवसेना और बीजेपी को 1 सीट मिली है।
- लातूर में 4 नगर पंचायतों की 68 सीटों में से बीजेपी और राकांपा ने 14-14 सीटें और 23 सीटों पर कांग्रेस की जीत, शिवसेना और प्रहार को 6-6 सीट, निर्दलीय उम्मीदवार ने 4 सीटों पर जीत दर्ज़ की।
यह भी पढ़े :- बेटे के लिए सांसद पद कुर्बान करने को तैयार रीता बहुगुणा, योगेश शुक्ला ने कहा- आप बेहतर मां पर अच्छी सांसद नहीं




























































