रामदेव ने अपने गुरुकुल में बच्चों को बनाया बंधक, CM बघेल ने की पुष्टि कर कहा- बच्चे अब सुरक्षित 

  • बाबा रामदेव चर्चा का विषय बने हुए हैं, अब उनपर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने पतंजलि गुरुकुल स्कूल में छात्रों को बंधक बना कर रखा था। 
  • आरोप छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगाया है, उन्होंने कहा कि  गरियाबंद कलेक्टर और एसपी की पहल पर बच्चों को छोड़ दिया गया है।
  • दरअसल, बघेल ने आरोप लगाया है कि रामदेव की कंपनी पतंजलि के गुरुकुल स्कूल में उनके राज्य के चार छात्रों को बंधक बनाकर रखा जा रहा था।
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रमन सिंह पर सवाल उठाते हुए लिखा- रामदेव रमन सिंह के करीबी हैं, इन बच्चों को रामदेव ने बंधक बनाया। क्या यह किसी के कहने पर हुआ?
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आगे लिखा- रमन सिंह आपका इस मामले पर क्या कहना है प्रदेश की जनता जानना चाहती है? आपकी चुप्पी इस पर संदेह पैदा करेगी, जवाब दीजिए।
यह भी पढ़े: रामदेव के खिलाफ अब IMA की बंगाल शाखा ने दर्ज कराई FIR, कहा- ये समाज में असमंजस पैदा कर रहे