UP: योगी सरकार ने 6 महीने के लिए लगाया Esma, सरकारी कर्मचारी अब नहीं कर सकेंगे हड़ताल

  • कोरोना महामारी के बीच यूपी में सरकारी कर्मचारियों के कई यूनियन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की तैयारी कर रही हैं। 
  • इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रदेश में आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम 1966 एस्मा लागू कर दिया है। 
  • यानी यूपी में सभी सरकारी सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगा दी गई है, यूपी सरकार के अधीन सभी लोक सेवा, प्राधिकरण, निगम समेत सभी सरकारी विभागों पर यह आदेश लागू रहेगा। 
  • फिलहाल सरकार ने 6 महीने के लिए एस्मा लगाया है, हालात को देखते हुए इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है या पहले ही वापस लिया जा सकता है। 
  • इसके तहत अगर कर्मचारी कानून का उल्लंघन कर हड़ताल करते हैं तो उनका य​ह कदम अवैध और दंडनीय की श्रेणी में आता है। 
यह भी पढ़े: आखिर रात 8 बजे होटल के कमरे में मिलने क्यों गई- SC ने पीड़िता से पूछा, आरोपी जवान को राहत