
कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल कोरोना संक्रमित पत्रकार के खिलाफ दर्ज हुआ केस
- मध्य प्रदेश में पूर्व सीएम कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल कोरोना संक्रमित पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज दर्ज किया गया है.
- पत्रकार की बेटी पिछले दिनों लंदन से लौटी थी जिसमें कोरोना पॉजिटिव होने के लक्षण पाए गए थे, उसी से पत्रकार संक्रमित हो गए.
- इस घटना के बाद हड़कंप मच गया, तमाम नेताओं ने खुद को आइसोलेट कर लिया, उनमें कमलनाथ व पूर्व मंत्री सचिन यादव प्रमुख रहे.
- सचिन ने ट्वीट करके पत्रकारों से भी अनुरोध किया कि वह अपना ख्याल रखें, लोगों से सरकार के निर्देशों का पालन करने को कहा.
- बता दें भारत में संक्रमितों की संख्या 873 पहुंच गई है, जिसमें 19 लोगों की मौत हो चुकी है, 66 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है.
यह भी पढ़ें - 10 महीने के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक कोरोना पॉजिटव, गंभीर हो रही स्थिति
