कोरोना के चलते बंद हुआ मुंबई का शाहीन बाग, कुर्सियों पर लिखा- जल्द वापस आएंगे

  • कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण पूरे देश को लॉकडाउन करने की स्थिति पैदा हो गई है, सबसे अधिक केस महाराष्ट्र से है।
  • जिसके बाद पूरे राज्य में धारा 144 लगा दी गई है, इसके साथ ही सीएए के खिलाफ मुंबई में चल रहा प्रदर्शन भी खत्म हो गया है।
  • गौरतलब है कि दिल्ली के शाहीनबाग के समर्थन में मुंबई के नागपाड़ा में मोरलैंड रोड पर सीएए के खिलाफ महिलाएं धरना प्रदर्शन पर थी।
  • यह आंदोलन 55 दिनों बाद जनता कर्फ्यू के चलते खत्म किया गया, फिलहाल यह प्रदर्शन सांकेतिक रुप से खत्म किया गया है।
  • धरनास्थल पर रखी कुर्सियों पर जल्द वापस आने की बात लिखी गई है, वायरस का प्रकोप कम होने पर यह फिर शुरु किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: जनता कर्फ्यू: कोरोना के डर ने उद्धव ठाकरे, शरद पवार समेत कई नेताओं से बजवाई ताली