
कोरोनावायरस: महाराष्ट्र में बढ़ रहा कहर, चार शहर होंगे लॉकडाउन, ये दुकानें रहेंगी खुली
- भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 210 हो गई है, सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं।
- जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने चार शहरों में लॉकडाउन का निर्णय लिया, यह चार शहर मुंबई, पुणे, पिंपरी, नागपुर और एमएमआर रिजन हैं।
- सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि इन शहरों में 31 मार्च तक जरूरी दुकानों और सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें और दफ्तर बंद रहेंगे।
- महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 52 मामले सामने आए हैं, एक की मौत हुई है, लेकिन सरकार ने लोगों से घबराने से मना किया है।
- उद्धव ठाकरे ने जनता की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘भीड़ कम हो गई है, फिर भी हमें अगले 15 दिनों के लिए अतिरिक्त सतर्क रहना होगा।’
Friday, 20 March 2020
