
संविधान विरोधी कानून को राज्य में लागू नहीं करेंगे- मुख्यमंत्री कमलनाथ
- मध्य प्रदेश में आज CAA के विरोध में बड़ी रैली निकाली गयी जिसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी शामिल हुये.
- महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कमलनाथ ने कहा कि ऐसे संविधान विरोधी कानून को हम अपने प्रदेश में लागू नहीं करेंगे.
- उन्होंने कहा कि कौन क्या कह रहा है इस पर मत जाइये. नरेंद्र मोदी कुछ कहते हैं, अमित शाह कुछ कहते हैं. मगर जो नहीं कह रहे उस पर जाइये.
- उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी-शाह इस कानून की आड़ में बहुत कुछ करना चाह रहे हैं जो संविधान विरोधी है लेकिन कांग्रेस पार्टी इसकी इजाजत कभी नहीं देगी.
- कमलनाथ ने ये भी साफ किया कि एनपीआर को यूपीए सरकार लेकर आयी थी मगर ये सरकार एनपीआर को एनआरसी से जोड़ रही है जो खतरनाक है.
Wednesday, 25 December 2019
