
सीएए के समर्थन में सूरत में बड़ी रैली निकली, अहमदाबाद की रैली में शामिल होंगे रूपाणी
- संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में देश के विभिन्न हिस्सों में जारी प्रदर्शनों के बीच गुजरात में जगह-जगह सीएए के समर्थन में रैलियां निकाली जा रही हैं.
- इन रैलियां में गुजरात भाजपा नेता तथा सरकारी अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं. इन रैलियों और प्रदर्शनों का आयोजन आरएसएस की मदद से नागरिक समितियां कर रही हैं.
- सूरत में, गुजरात के वन मंत्री गणपत वसावा और क्षेत्र के निवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के निकट प्रदर्शन में हिस्सा लिया.
- सूरत की सांसद दर्शना जरदोश और स्थानीय विधायक पुर्नेश मोदी तथा विवेक पटेल ने भी नए कानून के समर्थन में प्रदर्शन में हिस्सा लिया.
- मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और राज्य के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा आज शाम अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में होने वाली रैली में शामिल होंगे.
