
गुजरात में आज से नागरिकता कानून पर अमल शुरू, 3500 हिंदू शरणार्थियों का होगा रजिस्ट्रेशन
- गुजरात में आज से नागरिकता संशोधन कानून पर अमल शुरू हो जाएगा.
- गुजरात के गांधीधाम और कच्छ में पाकिस्तान से आए 3500 हिंदुओं को नागरिकता दी जाएगी.
- पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों से आए ये हिंदू शरणार्थी कच्छ, मोरबी, राजकोट और बनासकांठा में रह रहे हैं.
- पंजीकरण करने के बाद इनके बारे में सूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी.
- इसके साथ ही गुजरात पहला ऐसा राज्य बन जाएगा जो नागरिकता संशोधन कानून के अनुसार शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करेगा.
