कांग्रेस के हाथों से कैसे गई सत्ता, हुड्डा ने बताए कारण

  • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार न बनने का काफी दुख है।
     
  • हुड्डा ने खुले दिल से स्वीकार किया कि टिकट वितरण में जिताऊ उम्मीदवारों की अनदेखी के कारण कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।
     
  • पूर्व मुख्यमंत्री का कहना है कि सात से आठ सीटें ऐसी हैं, जिन पर जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिल पाई।
यह भी पढ़ें:  चौटाला की रिहाई को लेकर HC ने लगाई गुहार
  • पूर्व मुख्यमंत्री ने संगठन की कमी को भी सत्ता से कांग्रेस की दूरी को बड़ी वजह बताया है।
     
  • उन्होंने कहा कि यदि संगठन मजबूत होता और कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व में समय से बदलाव कर लिया जाता तो भाजपा विपक्ष में होती।