निकाय चुनावों में जनादेश कांग्रेस सरकार के पक्ष में नहीं - डाॅ. सतीश पूनिया

  • भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने कहा कि सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करके भी कांग्रेस अपने पक्ष में राजस्थान की जनता को नहीं कर पाई.
  • डाॅ. पूनिया ने कहा कि निकाय चुनाव में जनादेश किसी भी सुरत में कांग्रेस के पक्ष में नहीं रहा है.
  • उसका प्रत्यक्ष उदाहरण उदयपुर, बीकानेर व भरतपुर नगर निगम में जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है.
  • उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुये कहा कि जब से सरकार बनी है, तब से येनकेन प्रकारेण नगर निकाय का चुनाव जीतने के लिये हथकण्डे अपना रहीं थी.
यह भी पढ़ें:  BJP का भ्रम टूटा, राममंदिर पर राजनीति पर पूर्ण विराम- सचिन पायलट
  • सबसे पहले अप्रत्यक्ष चुनाव को प्रत्यक्ष किया और फिर जो परिसीमन 2021 में होना था, उसको अपने तरीके से 2019 में करवा लिया और अपनी सुविधा अनुसार वार्ड बनवा लिये.

More videos

See All