
महाराष्ट्र: शपथ ग्रहण की तैयारी में जुटी मुंबई पुलिस, मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार
- भले ही महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर सस्पेंस बरकरार है, लेकिन शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई है।
- मुंबई पुलिस और अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम का मुआयना किया।
- माना जा रहा है कि नई सरकार की कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह यहीं हो सकता है।
- इससे पहले महालक्ष्मी रेसकोर्स को शपथ ग्रहण के लिए चुना गया था, लेकिन मुंबई पुलिस की रिपोर्ट के बाद जगह बदलने का फैसला किया गया।
- गौरतलब है कि मुख्यमंत्री को लेकर शिवसेना और भाजपा में लगातार खींचतान चालू है। जिससे राजनीतिक माहौल काफी गर्माया हुआ है।
यह भी पढ़े : शिवसेना की शर्त के बीच फडणवीस ने फिर दोहराया- BJP के नेतृत्व में बनेगी सरकार
