महाराष्ट्र: नेता विपक्ष बोले, शिवसेना का प्रस्ताव आए तो बात करेंगे

महाराष्ट्र में सरकार बनाने का मामला फंसता नजर आ रहा है। 
 
शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से समर्थन के लिए इस बात का लिखित आश्वासन मांगा है कि राज्य में 50-50 के फॉर्मूले पर सरकार बनाई जाएगी। 
 
इस बीच कांग्रेस ने भी दांव खेल दिया है। 
 
 विधानसभा में नेता विपक्ष विजय वडेट्टीवार ने कहा कि अगर शिवसेना कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने का प्रस्ताव देती है तो महाराष्ट्र कांग्रेस इस मामले पर आलाकमान से बात करेगी। 
 
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के गुरुवार को आए अप्रत्याशित नतीजों के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस ने शुक्रवार को संकेत दिया कि वह शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दे सकती है। 
 
यह भी पढ़े : शिवसेना के तेवर सख्त, मुखपत्र में लिखा- चुनाव परिणाम से सत्ताधीशों को मिला सबक, अब धौंस नहीं चलेगी

More videos

See All