शिवसेना के तेवर सख्त, मुखपत्र में लिखा- चुनाव परिणाम से सत्ताधीशों को मिला सबक, अब धौंस नहीं चलेगी

  • महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने के करीब है। राज्य में मिले जनादेश पर शिवसेना ने शुक्रवार को पार्टी मुखपत्र ‘सामना’ में संपादकीय लिखा।
 
  • इसके मुताबिक, ‘‘इस परिणाम से ‘सत्ताधीशों’ को सबक मिला है। अब सत्ता की धौंस नहीं चलेगी।’’ 
 
  • ‘सामना’ के मुताबिक " भाजपा ने राकांपा में ऐसी सेंध लगाई कि पवार की पार्टी में कुछ बचेगा या नहीं,  ऐसा माहौल बन गया था। लेकिन महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा छलांग राष्ट्रवादी ने लगाई और 50 का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा 122 से 102 पर आ गई है।’’
 
  • राज्य की 288 विधानसभा सीटों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 161 सीटें मिलीं। उसे 24 सीटों का नुकसान हुआ। 
 
  • वहीं, कांग्रेस-राकांपा गठबंधन 16 सीटों के फायदे के साथ 99 पर पहुंच गई।
 
 यह भी पढ़े :  रामदास अठावले का बड़ा बयान - आदित्य को उप मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव गलत नहीं

More videos

See All