नतीजों से पहले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी के साथ दर्शन करने केदारनाथ पहुंचे

  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे् गुरुवार को आने वाले हैं।  इससे ठीक पहले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ भगवान महादेव के दर्शन करने केदारनाथ पहुंचे। 
 
  • पूजा के बाद भगवान महादेव के द्वार के सामने सीएम ने तस्वीरें खिंचवाई। 
 
  • महाराष्ट्र की राजनीति में गुरुवार का दिन सीएम फडणवीस और राज्य की राजनीति के लिए अहम रहने वाला है।  एग्जिट पोल रुझानों ने सीएम फडणवीस की जबरदस्त वापसी का संकेत दिया है। 
 
  •  इसी साल मई में लोकसभा चुनाव के नतीजों के पहले पीएम नरेंद्र मोदी भी केदारनाथ पहुंचे थे। 
 
  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे, गुरुवार को सुबह 8 बजे से महाराष्ट्र और हरियाणा की मतगणना शुरू होगी। दोनों राज्यों के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। 
 
यह भी पढ़े : महाराष्ट्र: वोट दिया एनसीपी को पर गया बीजेपी को , अधिकारियों ने खारिज किया आरोप

More videos

See All