प्रचार थमने के बाद मिलिंद देवड़ा को आई कांग्रेस की याद

  • मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष रहे मिलिंद देवड़ा  ने मुंबई रैली के दौरान राहुल गांधी के साथ मंच तक शेयर नहीं किया और पूरे प्रचार अभियान के दौरान नदारद रहे। 
 
  • अब जबकि प्रचार थम चुका है, तब मिलिंद को कांग्रेस की याद आई।
 
  •  देवड़ा ने  ट्वीट करके मुंबईकरों से आग्रह है कि वो बड़ी संख्या में कल बाहर आएं और कांग्रेस के उम्मीदवारों को वोट दें।  मुंबई को ईमानदार और कर्मठ विधायकों की जरूरत है। 
 
  • राहुल गांधी ने मुंबई में कांग्रेस की करारी हार के बाद देवड़ा से जवाब मांगा था।  कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष की ओर से उठाए गए इस कदम के बाद देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना ही बेहतर समझा। 
 
  • देवड़ा अनुच्छेद 370 और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर कांग्रेस की राय के भी विपरीत नजर आए । 
 

यह भी पढ़े : ईडी का डर न दिखाओ, ईडी को येडी बना दूंगा- शरद पवार

More videos

See All