संताल परगना की पांच सीटों पर जदयू प्रत्याशियों का एलान, 10 और 11 अक्तूबर को निकाली जायेगी जनभावना यात्रा

  • जदयू ने संताल परगना की पांच सुरक्षित सीटों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने रविवार को अपने पांच उम्मीदवारों का भी एलान कर दिया.
     
  • उन्होंने कहा कि वे स्वयं शिकारीपाड़ा से चुनाव लड़ेंगे. जबकि प्रो सुजीत कुमार सोरेन को जामा से, प्रो ईश्वर मरांडी को महेशपुर से, लूकस हांसदा को बोरियो से और मार्शल ऋषिराज टुडू को दुमका से जदयू का प्रत्याशी बनाया जायेगा. 
     
  • दुमका परिसदन में प्रेस कान्फ्रेंस कर इन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया, कहा कि अन्य सीटों पर भी जल्द ही प्रत्याशी घोषित कर दिये जायेंगे. 
     
  • भाजपा के डबल इंजन की सरकार का काम है जल, जंगल, जमीन और जीवन को बर्बाद करना और झारखंड की खनिज संपदा को लूटकर उद्योगपतियों को सौंपना, मुर्मू ने झामुमो के संदर्भ में कहा कि यह डबल नकारा पार्टी है, इसके दो नेता तो हैं, लेकिन काम जीरो है.

    आम आदमी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर, पंचायत चुनाव से करेगी शुरुआत
     
  • वे भाजपा और झामुमो दोनों के खिलाफ अपने प्रत्याशी उतारेंगे, 10 को महगामा और गोड्डा में और 11 अक्तूबर को दुमका और शिकारीपाड़ा में जनभावना यात्रा निकाली जायेगी.

More videos

See All