हमारी पार्टी अघोषित चुनाव की तैयारियों में जुटी – डॉ अनिल जैन

हरियाणा बीजेपी प्रभारी डॉ अनिल जैन ने कहा कि प्रदेश में दो तरीके से कार्य चल रहा है। एक तरफ हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश भर में अपनी यात्रा पर हैं। तो दूसरी तरफ 90 हलकों के कार्यकर्ताओं की बैठकें कर उनसे मुद्दे और संभावनाओं को टटोलने का कार्य किया जा रहा है। अनिल जैन ने कहा कि एक तरीके से अघोषित चुनाव की तैयारियां चलाई जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा अलग पार्टी के गठन बारे पिछले दिनों रोहतक में किए गए परिवर्तन रैली पर पूछे गए सवाल को लेकर डॉ अनिल जैन ने कहा कि भाजपा अपने कामों को लेकर जनता के बीच में जाएगी और वह किसी भी तरीके से इन चीजों से प्रभावित नहीं होती। हालांकि डॉ अनिल जैन ने कहा कि किसी भी स्थिति में चुनौतियां हमेशा मिलती रहती है और वह इस तरीके के चुनौतीपूर्ण संकेतों के लिए भी हर समय तैयार है।
सांसद सुनीता दुग्गल ने पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता बलवान सिंह दौलतपुरिया की लगाई क्लास
लोकप्रियता के बावजूद भीड़ जुटाने के लिए मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मंच पर अश्लील डांस और कल कैथल में 2 कार्यकर्ता गुटों के बीच हुई झड़प पर पूछे गए सवाल को लेकर डॉ अनिल जैन ने कहा कि जब लोकप्रियता अधिक होती है तो कार्यकर्ताओ की महत्वाकांक्षा भी बढ़ जाती हैं। तो हो सकता है कि छोटी मोटी घटनाएं हो जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि दो अलग-अलग नेताओं के कार्यकर्ता हो सकता है कि अति उत्साहित होकर एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने लग जाए। जिससे इस प्रकार की घटनाएं हो जाती हैं।दरअसल भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रभारी डॉ अनिल जैन के नेतृत्व में बीते बुधवार को विधानसभा वार कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा बूथ पालक प्रमुख भी शामिल थे।  इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिए है।

More videos

See All