'दलितों, किसानों व गरीबों के हक के लिए लड़ेगी कांग्रेस'

गतदिवस दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतिय कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग की राष्ट्रीय कार्यकारणी की मीटिंग में विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ नितिन राऊत की अध्यक्षता मे बैठक सम्पन्न हुईं। मीटिंग मे मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता डॉ मल्लिकार्जुन खरगे ने विभाग के सभी पदाधिकारियों से कहा कि अब लड़ाई अपने आपको बचाने की नही देश के किसानों,गरीबों एवं दलितों को बचाने की हैं। आज से 50-60 साल पहले जो संघर्ष कांग्रेसीयों ने किया था। वैसा ही संघर्ष अब करना है। बाबा साहब का संविधान बचाना हैं। संविधान बचाने की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी हमारे समाज की हैं। संविधान नही रहा तो मनुवाद होगा। जिससे कि आने वाली पीढियों को इसका बहुत बड़ा नुकसान होगा। इस दौरान बैठक में महाराष्ट्र प्रभारी मनोज बागड़ी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

More videos

See All