जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत में जुटे कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़

हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने लिए मंत्री और विधायकों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। कृषि एवं पंचायत विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने भी बादली हलके में यात्रा का जोरदार स्वागत करने की तैयारियां शुरू कर दी है। गांव गांव जाकर कार्यकर्ताओं और लोगों को इस यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। गंगड़वा गांव में 4 गांव के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कृषि मंत्री ने यात्रा के स्वागत की तैयारियों का जायजा भी लिया। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि बादली विधानसभा में 27 अगस्त को गंगड़वा गांव से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा प्रवेश करेगी। इस दौरान उनका हरियाणवी संस्कृति के हिसाब से आदर सत्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हरियाणा भाजपा सरकार के 5 साल के किए गए कामों को बताने के साथ साथ अगले 5 साल के लिए लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए निकाली गई है। धनखड़ ने कहा कि 5 साल में भाजपा सरकार ने सही नियत से जन जन का समान विकास किया है।  इसलिए लोग एक बार फिर से भाजपा सरकार के लिए अपना आशीर्वाद देंगे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हुड्डा पर बोला हमला, कहा- न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी

More videos

See All