पहले की सरकारों ने अनधिकृत कॉलोनियों को नजरअंदाज किया- केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के गांवों और अनधिकृत कॉलोनियों की जरूरतों को जानबूझकर नजरअंदाज करने के लिए पूर्व की सरकारों की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों ने केवल राजनीति की और भ्रष्टाचार में डूबे रहे। केजरीवाल ने मुंडका विधानसभा क्षेत्र में 1.65 करोड़ लीटर के भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन के शुभारंभ के मौके पर यह टिप्पणी की। इसके जरिए 14 गांवों और 27 अनधिकृत कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति होगी। 
ये भी पढ़ें- AAP बोली- अब ईवीएम को घर बिठाने का वक्त आ गया है

केजरीवाल ने कहा, ''हमारी पार्टी महज सात-आठ साल पहले बनी थी। हमने सिर्फ चार साल में आपको पानी दिया, सड़क और नालियों का निर्माण कराया। क्या 70 साल में वे नहीं कर सकते थे? वे कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया,'' मुझे याद है कांग्रेस और भाजपा अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने और विकास कार्यों का वादा करके वोट मांगती थी। लेकिन, उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने बस राजनीति की और भ्रष्टाचार में डूबे रहे।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस नया अध्यक्ष चुनने से पहले सोनिया गांधी 3 यक्ष प्रश्‍न हल करें

More videos

See All