आज आम बजट से झारखंड को क्या है उम्मीदें, पढि़ए यह रिपोर्ट

आज शुक्रवार को संसद में आम बजट पेश किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार बहुप्रतीक्षित जोनल कार्यालय खोलने की घोषणा की जाए। करीब तीन साल से प्रदेश की राजधानी रांची में जोनल कार्यालय खोलने की मांग उठ रही है। यहां के रांची, धनबाद और चक्रधरपुर स्टेशन का जोनल कार्यालय दूसरे प्रदेशों में है। जोनल कार्यालय बनने से इन स्टेशनों को शामिल किया जाए। इसके अलावा रामगढ़ के अरगडा में सीसीएल के सहयोग से रेल नीर का प्लांट लगाया जा सकता है।
सीसीएल खदान से हर साल 2036 लाख क्यूसेक पानी निकलता है, जिसका उपयोग रेल नीर बनाने में किया जा सकता है। रांची को दिल्ली से जोडऩे वाली राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में फिलहाल चार दिन चलती है। इसे प्रतिदिन चलाए जाने की जरूरत है। साथ ही इस ट्रेन को टोरी रूट से भी चलाने से करीब तीन घंटे की बचत होगी। इसके अलावा हटिया से हावड़ा तक जाने वाली क्रिया योग एक्सप्रेस में एलएचबी कोच सुविधा देने और हटिया से सनकी तक ट्रेन वाया रांची-नामकुम-टाटीसिलवे चलाई जा सकती है।
इस प्रोजेक्ट के सीआरएस (कमिशन ऑल रेलवे सेफ्टी) ने जनवरी 2018 में निरीक्षण किया गया था, लेकिन अभी तक इस रूट पर कोई ट्रेन नहीं चल पाई है। दो साल पहले आइआरसीटीसी का बेस किचन रांची में बनना था, लेकिन अभी भी यह प्रोजेक्ट लंबित हैं। पिछले छह सालों से नए कुलियों को लाइसेंस नहीं दिया गया है। हटिया और रांची स्टेशन पर नए कुलियों को लाइसेंस मिले, ताकि पैसेंजर को समान पहुंचाने में कोई दिक्कत नहीं हो।
यह है मांग
  • हटिया और रांची स्टेशन पर प्रीपेड टैक्स व ऑटो की सुविधा जल्द शुरू की जाए।
  • सांसद निधि से हटिया और रांची स्टेशन पर एक एंबुलेंस की सुविधा दी जाए।
  • रांची रेलवे स्टेशन पर पानी की सुविधा बढ़ाने के लिए पीएचईडी के सहयोग से बढ़ाई जाए।
  • स्टेशन से खादगढ़ा बस स्टैंड तक बस की सुविधा शुरू की जाय। रांची और हटिया स्टेशन के भार को कम करने के लिए सेटेलाइट स्टेशन खोला जाए।
  • बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए रांची में रेल एसपी की पोस्ट बनाई जाए। रांची और हटिया स्टेशन पर टीवी की सुविधा दी जाय ताकि पैसेंजर का मनोरंजन किया जा सके।आइआरसीटीसी का क्षेत्रीय कार्यालय बनाया जाय और राज्य सरकार के साथ तालमेल करते हुए पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।
  • रांची स्टेशन पर फूड एटीएम खोला जाए, ताकि अधिक खाने को वहां एकत्र कर गरीबों में बांटा जा सके।
  • मुख्यमंत्री कार्यालय में एक स्थानीय आयुक्त का कार्यालय खोला जाए, जो राज्य में चल रहे रेलवे प्रोजेक्ट को को-ऑर्डिनेट करे।
अपेक्षाओं की फेहरिस्त
  • पिस्का स्टेशन के पास एनएच-23 पर फ्लाईओवर बनाया जाए।
  • पुंदाग (भागलपुर) व गोयनार टोली के पास अंडरपास बनाया जाए।
  • हटिया-हावड़ा ट्रेन में एलएचबी रैक शामिल किया जाए।
  • रांची से बेंगलुरु, पुणे और मुंबई के लिए प्रतिदिन ट्रेन के परिचालन की मांग
  • रांची-अर्नाकुलम ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चले।
  • रांची-आरा साप्ताहिक ट्रेन को तीन दिन चलाई जाए।
  • धनबा-एलेप्पी व टाटा एलेप्पी को अलग-अलग चलाया जाए।
  • रांची-राजधानी ट्रेन का परिचालन टोरी होते हुए किया जाए, ताकि समय बचे।
  • चुटिया के केतारी बगान में आरओबी (रेल ओवरब्रिज) बनाने की मांग।

More videos

See All