भारत दूसरी बार रखेगा चांद पर कदम, ISRO के चंद्रयान-2 की तस्वीरें जारी

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो 11 साल बाद एक बार फिर चंद्रमा पर जाने को तैयार है. इसरो की तरफ से मिशन चंद्रयान-2 की तस्वीरें जारी की गई हैं. इसरो ने बुधवार को इस चर्चित मिशन के मॉड्यूल्स की झलक दिखाई. इसरो के अध्यक्ष डॉ. के सिवान के मुताबिक मिशन चंद्रयान-2 को 15 जुलाई को 2 बजकर 51 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा. उम्मीद जताई जा रही है कि यह चंद्रयान 6 सितंबर 2019 को चांद पर उतर जाएगा. इसरो अध्यक्ष के मुताबिक चंद्रयान-2 पूरी तरह से स्वदेशी है, इसमें किसी भी तरह का विदेशी पेलोड इस्तेमाल नहीं किया गया है.

More videos

See All