भाजपा को सभी 25 सीटों पर बढ़त, दीया कुमारी 491879 वोटों के अंतर के साथ जीत के करीब

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर मतणना जारी है। सभी 25 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।  जोधुपर से केंद्रीय मंत्री भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत, राजसमंद से दीया कुमारी, झालावाड़ से दुष्यंत सिंह, अजमेर से भागीरथ चौधरी और झालावाड़ से दुष्यंत सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, जयपुर में रामचरण बोहरा आगे चल रहे हैं। राज्य में 29 अप्रैल और 6 मई को दो चरणों में चुनाव संपन्न हुए थे। 2014 के चुनावों में भाजपा ने प्रदेश की सभी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।
 
रिजल्ट अपडेट
  •  अजमेर से भाजपा के भागीरथ चौधरी 362241 से आगे
  •  अलवर से भाजपा के बाबा बालकनाथ 293954 से आगे
  •  बांसवाड़ा-डूंगरपुर से भाजपा के कनकमल कटारा 240037 वोटों से आगे
  •  बाड़मेर जैसलमेर सीट से भाजपा के कैलाश चौधरी 259153 वोटों से आगे
  •  भरतपुर में भाजपा की रंजीता कोली 287849 वोटों से आगे
  •  भीलवाड़ा से भाजपा के सुभाष चंद्र बहेड़िया 610331 वोटों से आगे
  •  बीकानेर में भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल 238085 वोटों से आगे
  •  चित्तौड़गढ़ से भाजपा के सीपी जोशी 437464 वोटों से आगे
  •  चूरू से भाजपा के राहुल कस्वां 298728 वोटों से आगे
  •  दौसा से जसकौर 70317 वोटों से आगे
  •  श्रीगंगानगर से भाजपा के निहालचंद 377734 वोटों से आगे
  •  जयुपर से भाजपा के रामचरण बोहरा 255414 वोटों से आगे
  •  जयपुर ग्रामीण से भाजपा के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 342773 वोटों से आगे
  •  जालोर से भाजपा के देवजी पटेल 249359 वोटों से आगे
  •  झालावाड़ से भाजपा के दुष्यंत सिंह 397810 वोटों से आगे
  •  झुंझुनूं से भाजपा के नरेंद्र कुमार 186228 वोटों से आगे
  •  जोधपुर से भाजपा के गजेंद्र सिंह 231361 वोटां से आगे
  •  करौली- धौलपुर से भाजपा के मनोज राजोरिया 88692 से आगे
  •  कोटा से भाजपा के ओम बिड़ला 221340 वोटों से आगे  
  •  नागौर से रालोपा व भाजपा गठबंधन के हनुमान बेनीवाल 186872 वोटों से आगे
  •  पाली में भाजपा के पीपी चौधरी 470352 वोटों से आगे
  •  राजसमंद से भाजपा की दीया कुमारी 491879 वोटों से आगे 
  •  सीकर से भाजपा के सुमेधानंद सरस्वती 224283 वोटों से आगे
  •  टोंक-सवाईमाधोपुर से भाजपा के सुखबीर सिंह जौनपुरिया 99741 वोटों से आगे
  •  उदयुपर में भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल 318600 वोटों से आगे
राज्य में पहले चरण की 13 सीटों पर 29 अप्रैल को रिकॉर्ड 68.22 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, 6 मई को दूसरे चरण की 12 सीटों पर 63.78 प्रतिशत मतदान रहा। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कुल 66.12 प्रतिशत वोटिंग हुई।  जो अब तक 67 साल में हुए 16 लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा है। 2014 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश में 25 सीटों पर 63.10% वोटिंग हुई थी।

More videos

See All