लोगों का मिला भरपूर समर्थन, जीत निश्चित : निर्मल सिंह

कुरुक्षेत्र लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह ने कहा कि लोगों से मिले भरपूर समर्थन की बदौलत निश्चित रूप से वह इस चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। निर्मल सिंह पूंंडरी में युवा कार्यकर्ता सतपाल मलिक हजवाना के आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता की दु:ख और तकलीफों को महसूस करता हूं। आज उसी मेहनत और जनता के आशीर्वाद से अपने राजनीतिक सफर में 9वां चुनाव लड़ रहा हूं।
पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि जब पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया तो राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उनकी पैरवी की और उनका चुनाव लड़ना निश्चित हुआ। उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर, किसान, छोटे दुकानदार के हितों के लिए हमेशा उन्होंने कार्य किए। इस मौके पररामचंद्र गुर्जर ढांड, जिला कष्ट निवारण समिति के पूर्व सदस्य प्रेम धीमान, पूर्व सरपंच सतपाल साकरा सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More videos

See All