अब हिमाचल प्रदेश में लोस सीटें जीतने के लिए जोर लगा रही भाजपा

हिमाचल प्रदेश में संसदीय सीट के लिए अंतिम चरण में होने वाले मतदान में भाजपा उम्मीदवारों की जीत के लिए जम्मू कश्मीर भाजपा के नेता पूरा जोर लगा रहे हैं। लेह में छह मई को मतदान के बाद प्रदेश भाजपा के नेताओं की हिमाचल प्रदेश रवानगी शुरू हो गई थी। इस समय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना की अध्यक्षता में नेताओं की एक टीम हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रचार कर रही है। हिमाचल में 17 मई को प्रचार समाप्त होने के साथ ही प्रदेश भाजपा के नेता लौटने लगेंगे।
चुनावी तैयारियों को तेजी देने की मुहिम के तहत रविन्द्र रैना ने कांगड़ा, धर्मशाला व ज्वालाजी में चुनावी बैठकों को संबोधित किया। वह जिले में चंबा-कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार किशन कपूर के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान रविन्द्र रैना ने मोदी सरकार के तेज विकास का जिक्र करते हुए दावा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश की सभी चार संसदीय सीटों पर जीत हासिल करेगी। चुनावी बैठकों को संबोधित करने वालों में उम्मीदवार किशन कपूर, जम्मू कश्मीर भाजपा के सचिव संजय बडू व जिला प्रधान संजय चौधरी शामिल थे।

More videos

See All