कर्जमाफी का वादा कर थमा रहे नोटिस : शिवराज

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आकोदड़ा व भानपुरा की चुनावी सभाओं में कहा- सरकार बनते ही कांग्रेस अपना विकास करने में जुट गई है। वे कहते हैं शिवराज झूठ बोलता है। हमने किसानों के कर्ज माफ किए हैं। शिवराज के भाई का भी कर्ज माफ किया है, जबकि उस पर कोई कर्ज ही नहीं है। वे कर्जा माफी का वादा कर सरकार में आए, लेकिन अब किसानों को नोटिस मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा, मैं यहीं रहूंगा और सरकार की ईंट से ईंट बजा दूंगा। 
उन्होंने कहा कि यहां राहुलजी आए थे। उन्होंने यहां मोबाइल की फैक्टरी लगाने को कहा था, अरे वे अमेठी में फैक्टरी नहीं लगा सके तो यहां कैसे लगा पाएंगे। प्रदेश में अब जब-जब बिजली जाएगी, मामा याद आएगा। मामा हमेशा किसानों की मदद के लिए खड़ा रहा है। संबल योजना बंद कर कांग्रेसी कौन-सा न्याय किसानों के साथ कर रहे हैं। कांग्रेस के डीएनए में ही भ्रष्टाचार है। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि 2014 में आपने जो ऊर्जा दी थी उससे मैं पांच साल तक विकास करता रहा। इस बार भी आशीर्वाद मिलेगा तो मोदीजी के नेतृत्व में पूरा क्षेत्र विकास करेगा।

More videos

See All