मुख्यमंत्री जयराम ने कहा प.बंगाल में अमित शाह पर हमला, लोकतन्त्र पर हमला

 भाजपा की लोकप्रियता से विरोधी दल घबरा गए है और यही कारण है कि पश्चिम बंगाल में अमित शाह की रैली ओर हमला हुआ ये लोकतन्त्र पर हमला है। ये बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आनी में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आनी मेरा दूसरा घर, सराज से अलग नहीं मानता तीन बार आया बार-बार आऊंगा। कांग्रेस प्रत्यशी कह रहे कि रामस्वरूप मोदी के नाम पर वोट मांग रहे, लेकिन वह खुद दादा के नाम की माला जप रहे है।
वह कहते हैं कि दादा के सपने साकार करेंगे, जबकि जरूरत जनता के सपने पूरे करने होते हैं। केवल परिवारवाद को ही बढ़ावा दिया जा रहा है। हमने काम किया और जनता ये जानती है। उन्होंने कहा कि मोदी की अलग से लहर है देश में। विपक्ष ने मोदी को पांच साल केवल गालियां ही दी, जिसका आम लोगों में मोदी के पक्ष में माहौल बनना लाजमी था आज प्रदेश में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पूरी पार्टी की हालत खस्ता है।  

More videos

See All