प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़े लोग, 84 के दंगा पीड़तों ने Hua to Hua पर किया ऐसा बवाल

यहां मंगलवार को Hua to Hua पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान 1984 के सिख विरोधी दंगा पीडि़तों ने रोड शो के दौरान प्रदर्शन किया और काले झंडे दिखाए। प्रदर्शनकारियों ने सैम पित्रोदा के बयान हुआ तो हुआ के विरोध में नारे भी लगाए। प्रियंका गांधी ने गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र के पठानकोट में रोड शो किया।
रोड शो में लोग उमड़ पड़े। लोेग प्रियंका गांधी की एक झलक पाने काे बेचैन दिखे। लोगों ने प्रियंका का जबरदस्‍त स्‍वागत किया। इस दौरान प्रियंका ने लोगों को संबोधित किया। प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि नरेंद्र मोदी पांच साल में सबसे बड़े कलाकार साबित हुए हैं

More videos

See All