प्रीतम सिंह बोले, अनुसूचित जाति के लोगों की सच्ची हितैषी है कांग्रेस

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अनुसूचित जाति के एक युवक की निर्मम हत्या के बाद भी सरकार की नींद नहीं खुली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही अनुसूचित जाति के लोगों की सच्ची हितैषी है। उन्होंने मृतक के परिजनों को 15 लाख का मुआवजा और उसकी बहन को सरकारी सेवा में समायोजित करने की मांग की है। 
कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार, चोरी और डकैती की घटनाएं बढ़ रही हैं। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। किसानों की स्थिति सबके सामने हैं। गन्ना किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। गेंहू का समर्थन मूल्य बाजार भाव से कम है। 108 सेवा के कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। चारधाम मार्ग पर राज्यपाल द्वारा जो स्थिति बयां की गई है, उससे साफ है कि सरकार यात्रा को लेकर गंभीर नहीं है।

More videos

See All