गुलाबचंद कटारिया बोले- थोड़ी भी नैतिकता है तो इस्तीफा दें गहलोत

 राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने अलवर के थाना गाजी गैंगरेप मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बढ़ते अपराधों पर घेरकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
कटारिया बोले,-जब वह गृहमंत्री थे, तब कांग्रेसी रोज मुझसे इस्तीफा मांगते थे, लेकिन अब थोड़ी भी नैतिकता बची है तो गहलोत को इस्तीफा दे देना चाहिए। कटारिया रविवार को उदयपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहार कि कटारिया ने थानागाजी गैंगरेप की घटना से समूचे राजस्थान के लोगों को शर्मिंदा किया है। इससे बढक़र यह सरकार के लिए ज्यादा शर्मिन्दा वाली बात है जिसने इस घटना को इतने दिन घटाए रखा और चुनाव होते ही यह घटना उजागर हो गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनावी फायदे के लिए इस घटना को दबाए रखा। किसी बड़े सरकारी स्तर पर बहुत जिम्म्देार व्यक्ति ने इस मामले को 6 तारीख तक शाम तक छुपाए रखने का काम किया, जिससे मशीनरी ढीली पड़ गई। कटारिया ने इतना कहा कि इसकी भी जांच हो कि इस मामले को दबाने के पीछे किसका हाथ था, कौन था वह इसकी जांच कर उसे सामने लाना चाहिए। कटारिया ने मीडिया के समक्ष पिछले तीन साल के अपराधों की तुलनात्मक स्थिति के आंकड़े भी प्रदर्शित किए। जिसमें बताया कि किस तरह सरकार बदलने के साथ राज्य में अपराधों में वृद्धि हुई है। राज्य में हत्या, डकैती, लूट, अपहरण, बलवा, दुष्कर्म आदि सभी तरह के अपराधों में दस से तीस फीसदी बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह कांग्रेस शासन में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। उन्होंने राज्य में तीन माह के दौरान तीन दर्जन से अधिक इस तरह के अपराध बढ़े हैं। यानी हर तीसरे दिन एक दलित के साथ राज्य में अत्याचार हुआ है।

More videos

See All