छुटपुट घटनाओं के बीच 65.48 प्रतिशन मतदान

हरियाणा की 10 लोकसभा सीट पर रविवार को मतदान हुआ। फतेहाबाद, रोहतक, सोनीपत और जींद में छिटपुट घटनाएं हुई। पहले 2 घंटे मशीनें रुकने की समस्या आई लेकिन इन्हें जल्द ठीक कर दिया गया। रोहतक में एक हिस्ट्रीशीटर को फर्जी नंबर प्लेट, हथियार, कारतूस और लाठियों के साथ गिरफ्तार किया गया। यमुनानगर में मतदान करने आई 60 वर्षीय महिला की हर्ट अटैक से मौत हो गई। नूहं में चुनाव उल्लंघन के दो केस और रोहतक में एक केस दर्ज किया गया। रात 8.15 तक 65.51 फीसदी मतदान हो चुका था। चुनाव आयोग को सी-विजल एप पर 4115 शिकायतें मिली, जिनमें से लगभग सभी का निवारण कर दिया गया। मतदान के दिन 94 शिकायतें आई जिनका समाधान किया गया।

More videos

See All