Bengal Lok Sabha Elections 2019: बंगाल में 12 बजे तक 38.26 फीसद मतदान

 लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में बंगाल में जंगलमहल समेत आठ सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। बंगाल में 12 बजे तक 38.26 फीसद मतदान हुआ है। 11 बजे तक 37.97 फीसद मतदान हुआ। दस बजे तक 17.44 फीसद मतदान हुआ। इससे पहले नौ बजे तक 16.66 फीसद मतदान हुआ। 
मतदान शुरू होने के साथ कुछ जगहों से ईवीएम मशीन खराब होने की खबर है। पूर्व मेदिनीपुर में पटाशपुर अंतर्गत  ब्रजकिशोरपुर हाई बूथ में वीवीपैट में खराबी की खबर है। पूर्व मेदिनीपुर में रामनगर अंतर्गत जुकी प्रथमिक विद्यालय में ईवीएम खराब होने के कारण मतदान में विलंब। इसे लेकर मतदाताओं में नाराजगी है। पूर्व मेदिनीपुर में पटाशपुर अंतर्गत  ब्रजकिशोरपुर हाई बूथ में वीवीपैट में खराबी आई है।
उधर, कांथी में  शनिवार शाम से ही हिंसा देखने को मिल रहा है। यहां दो लोगों को गोली लगी है जिसे लेकर भाजपा और तृणमूल एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं।

More videos

See All