अब विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कमर कस लें : रैना

राज्य में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में भाजपा के कॉरपोरेटर पार्टी की जीत सुनिश्चित बनाने के लिए कमर कस लें। संसदीय चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेजी दे रही प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को जम्मू नगर निगम के अपने कॉरपोरेटरों की बैठक में यह निर्देश दिए।
चुनावी तैयारियों को तेजी देने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना की अध्यक्षता में हुई बैठक में जोर दिया गया कि भाजपा के कॉरपोरेटर व काउंसलर जमीन सतह पर लोगों से समन्वय बनाकर विकास को तेजी दें। दोपहर को पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता, जम्मू नगर निगम के मेयर चन्द्र मोहन गुप्ता, महासचिव डॉ. नरेन्द्र सिंह, युद्धवीर सेठी, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा व चेयरमैन बलदेव सिंह बलोरिया भी मौजूद थे।

More videos

See All