दुष्यंत पर बीरेंद्र सिंह का तंजः मन्नै 25 साल तं चीफ मिनिस्टरी न्हीं मिली तनै 6 म्हीने मं क्यूक्कर फंसज्यागी

हरियाणा से राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को दुष्यंत चौटाला पर जमकर जुबानी तीर छोड़े। उन्होंने कहा कि दुष्यंत छह महीने में चीफ मिनिस्टर बनने के सपने देख रहे हैं। वह मेरी सलाह मान लेते तो मैं उन्हें बताता कि राजनीति इतनी आसान नहीं है। मैं बीरेंद्र सिंह 25 साल तैं चीफ मिनिस्टरी के चक्कर मैं घूम रहा, आज तक नहीं फंसी, तनै 6 म्हीने मं क्यूक्कर फंसज्यागी। 
उन्होंने दुष्यंत समर्थकों पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि दुष्यंत तेरे जिसा सवा छह फुटा का छोरा नहीं। तू लांबा, तेरै म्ह देवीलाल दिक्खै, हम तेरे साथ हैं। छह महीने मैं सीएम बना देंगे। छोड़ दादा-दादी न, गोली मार छोड़ पार्टी न। ये बात कहकर अच्छी भली पार्टी छुड़वा दी। 
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सत्ता का लालच, सबसे बड़ा लालच होता है। वो सत्ता के भूखे लोग हैं। अच्छी भली पार्टी थी। ओमप्रकाश चौटाला का पूरा जूता था, टखणे तक का। झगड़ा करकै चौटाला का पूरा जूता काट क 2 बाधी आली चप्पल बणा दी। अब वोटर न्यू कहवैं सं के वोट पड़ लेण दो यें बाधी भी नी छोड़ेंगे। लीतरे-लीतरयां मं रह्वैंगे।

More videos

See All