मंडी ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, जयराम की मौजूदगी में भाजपा में शामिल
मंडी ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी भाजपा की सदस्यता ली। सुखराम व कांग्रेस के लिए यह एक झटका माना जा रहा है। ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुलेरिया के अचानक पार्टी छोड़ने से सब हैरान हैं। सुखराम की गृह पंचायत कोटली के उपप्रधान ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को मोदी की रैली के बाद मंडी की सियासत में उठा पटक शुरू हो गई है।