भाजपाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म पर राज्य सरकार को घेरा, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदेश में सामूहिक दुष्‍कर्म की घटनाओं तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था से नाराज शहर के भाजपाइयों ने एडीएम प्रथम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। भाजपाइयों ने राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था बहुत ही चिंताजनक है।
प्रदेश में गत पांच माह में कांग्रेस के शासन के दौरान घटित आपराधिक घटनाएं, महिला उत्पीडऩ व दुष्कर्म की हृदय विदारक घटनाएं प्रदेश ही नहीं, वरन् पूरे देश को को शर्मसार करने वाली है। प्रदेश में ऐसा कोई शहर व कस्बा नहीं बचा है, जहां इस प्रकार की घटनाओं को अपराधी बेखौफ अंजाम नहीं दे रहे हों।
उदयपुरवाटी में 25 दिन में दस दुष्‍कर्म की घटनाएं, अलवर थानागाजी में सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना, जोधपुर में महिला शिक्षक पर तेजाब फेंकने की घटना हुई है। इन घटनाओं से जाहिर है कि प्रदेश में सरकार व प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो रखी है। अपराधियों में प्रशासन का भय समाप्त हो चुका है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहू व बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। इसके बावजूूद प्रशासन पंगु बना हुआ है। अलवर के थानागाजी में 28 अप्रेल को हुई घटना हैवानियत व शर्मनाक घटना है। ऐसी घिनौनी घटना के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से 11 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

More videos

See All