सिंहभूम, जमशेदपुर, धनबाद अौर गिरिडीह में आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार

 झारखंड में तीसरे चरण के चुनाव में सिंहभूम, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में शुक्रवार शाम चार बजे प्रचार थम जाएगा। यहां 12 मई को वोट डाले जाएंगे। चाराें सीटाें पर 67 प्रत्याशी मैदान में हैं अाैर 66 लाख 85 हजार 401 वाेटर उनकी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 35 लाख 5 हजार 565 पुरुष अाैर 31 लाख 79 हजार 720 महिला मतदाता हैं। 
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नक्सली क्षेत्रों के 97 मतदान केंद्र बदले गए हैं। केवल चाईबासा में 93 बूथाें को रि-एलोकेट किया गया है। जमशेदपुर के तीन और सरायकेला का एक मतदान केंद्र बदला गया है। जिला निर्वाची पदाधिकारी के प्रस्ताव पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बूथों के रि-एलोकेट पर सहमति दे दी है। चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल. ख्यांग्ते की अध्यक्षता में चाईबासा समाहरणालय में बैठक हुई। उन्होंने क्लस्टर में प्रतिनियुक्त कर्मियों और सुरक्षाबलों के लिए चिकित्सीय सुविधा, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। 

More videos

See All