सुरक्षा कारणों से बोकारो-जमशेदपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो टला
कांग्रेस ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र में प्रचार पर पूरा जोर लगा दिया है। धनबाद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो के बाद अब शुक्रवार को प्रियंका गांधी बोकारो आने वाली थीं, लेकिन यह कार्यक्रम स्थगित हो गया है।
शुक्रवार को बोकारो में कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद के पक्ष में प्रियंका गांधी के रोड शो की सूचना कांग्रेस के धनबाद जिलाध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने दी थी। इसके अलावा जमशेदपुर में भी उनका कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन सुरक्षा कारणों से इस कार्यक्रम को अब रद कर दिया गया है।