कुरुक्षेत्र में बोलीं मायावती, नमो-नमो की हो जाएगी छुट्टी, जय भीम का नारा केंद्र में होगा बुलंद

कांग्रेस की तर्ज पर भाजपा सरकार में भी भ्रष्टचार बढ़ा है। दोनों दलों ने गरीब व पिछड़े वर्ग की कभी भी सुध नहीं ली। इन वर्गों के मतों के सहारे ही कांग्रेस व भाजपा सत्ता में रही, लेकिन अब इन पार्टियों को सबक सिखाने का समय आ गया है। केंद्र के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश में भी बसपा की सरकार होनी चाहिए ,जिसके लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को ब्रह्म सरोवर स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यह आह्वान किया। मायावती ने करीब 25 मिनट के संबोधन में भाजपा से अधिक कांग्रेस को निशाने पर लिया।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के बाद केंद्र व अधिकतर राज्यों में कांग्रेस ने ही शासन किया है और हर बार गरीबी हटाओं के नारे के साथ सत्ता का सुख भोगती रही, लेकिन आज तक भी न गरीबी हटी और न ही पिछड़े वर्ग के हालात बदल पाए। इस वर्ग को हर बार वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया जाता रहा, लेकिन इस बार यह वर्ग पूरी तरह से जाग चुका है। इस लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद नमो-नमो की छुट्टी हो जाएगी और जय भीम का नारा केंद्र में बुलंद होगा।
 

More videos

See All