राहुल गांधी आज हिमाचल के ऊना में जनसभा को संबोधित करेंगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को हिमाचल में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना शहर में जनसभा को संबोधित करेंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में राहुल गांधी के सहारे कांग्रेस आठवीं हार टालने का प्रयास करेगी। कांग्रेस की झोली में यहां 23 साल से सूखा ही आया है।
ऊना की चुनावी रैली में राहुल गांधी के निशाने पर मोदी के अलावा प्रदेश की जयराम सरकार भी रहेगी। राहुल जयराम सरकार की डेढ़ साल की नाकामियों को गिनाकर, वोटरों को रिझाने का प्रयास कर सकते हैं। भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को भी घेरने की कोशिश करेंगे। इससे देवभूमि का सियासी पारा और चढ़ेगा।

More videos

See All