अब ब्लड डोनर ग्रुप और एडमिन पर नजर रखेगी सरकार: टीएस सिंहदेव

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रक्तदाताओं के साथ हो रही धोखाधड़ी को गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी आला अधिकारियों को इस गोरखधंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदाताओं को धोखाधड़ी से बचाने के लिए विभाग ब्लड डोनर ग्रुप और एडमिन का रिकॉर्ड रखेगा। इसके लिए निगरानी तंत्र बनाया जाएगा। ऐसा सिस्टम देश में पहली बार छत्तीसगढ़ में लागू होगा।
 स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी ब्लड बैंकों को खास सावधानी बरतने के लिए कहा जाएगा, ताकि डोनर के साथ कोई ठगी न हो। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही भास्कर ने रक्तदाताओं से धोखाधड़ी का खुलासा किया था। 
समाजसेवी बताकर करते हैं जालसाजी : राजधानी रायपुर में पांच सौ से ज्यादा ब्लड डोनर्स के वॉट्सएपग्रुप चलाए जा रहे हैं। वहीं फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सैकड़ों ग्रुप हैं।
धोखाधड़ी करने वाले लोग ऐसे ग्रुपों से जुड़कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। व्यक्तिगत मैसेज भेजकर कभी खुद को स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा व्यक्ति तो कभी खुद को समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ा बताते हैं।  ऐसे लोग ग्रुप की गुडविल का फायदा उठाते हैं। प्रशासनिक अधिकारी शारदा अग्रवाल को ब्लड डोनेशन के लिए बुलाने वाले शख्स ने खुद को पहले डॉक्टर और फिर बाद में एनजीओ से जुड़ा हुआ बताया था। 

More videos

See All