PM मोदी की रैली और प्रियंका गांधी के दो रोड शो, ट्रैफिक पर रहेगा असर

दिल्ली में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मैदान में उतरेंगे। प्रधानमंत्री रामलीला मैदान बीजेपी के सातों प्रत्याशियों के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नॉर्थ-ईस्ट और साउथ दिल्ली में रोड शो करेंगी। बुधवार को रैली और दो रोड शो से ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है। इससे साउथ, नई दिल्ली और यमुनापार के कई इलाकों में बुधवार को ट्रैफिक बड़े पैमाने पर प्रभावित हो सकता है। 
ट्रैफिक रेगुलेशन और सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने सभी जरूरी इंतजाम करने का दावा किया है। मगर, तीनों कार्यक्रम ट्रैफिक के पीक आवर्स में होने जा रहे हैं, ऐसे में दिल्ली के कई इलाकों में भारी जाम लग सकता है। इसके चलते नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, कश्मीरी गेट और आनंद विहार बस अड्डा, एलएनजेपी और जीटीबी हॉस्पिटल जैसी महत्वपूर्ण जगहों पर आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

More videos

See All