शिअद-भाजपा की जनसभा पर कांग्रेसियों ने किया हमला, एक घायल

सीतो रोड स्थित बसंत नगरी में मंगलवार रात अकाली-भाजपा की चुनावी जनसभा पर कुछ कांग्रेसियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान जब विधायक अरुण नारंग ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने विधायक पर भी हमला करने का प्रयास किया।
सके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही थाना नंबर 1 के प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर लोगों के बयान दर्ज किए। घटना का पता चलते ही अकाली-भाजपा पदाधिकारियों में रोष फैल गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

 विधायक नारंग ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे बसंत नगरी गली नं. 2 निवासी भाजपा कार्यकर्ता गुरमीत सिंह और सोनू राठौर ने चुनावी बैठक का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में अकाली-भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इसी दौरान कुछ कांग्रेसियों ने जनसभा के नजदीक ही गली में कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोका। 

More videos

See All