नाइजीरिया में पांच भारतीय नाविकों का अपहरण, विदेश मंत्री ने दिलाया रिहाई का भरोसा

नाइजीरिया में पांच भारतीय नाविकों का समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी इस घटना को लेकर ट्वीट भी किया है। विदेश मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा है कि उन्होंने नाइजीरिया में भारतीय उच्चायुक्त अभय ठाकुर से इस बारे में बात की है। उनसे अगवा नाविकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए मामला नाइजीरियाई सरकार के संज्ञान में लाने को कहा है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, "मैंने नाइजीरिया में समुद्री डाकू द्वारा पांच भारतीय नाविकों के अपहरण के बारे में समाचार रिपोर्ट देखी हैं। मैंने भारतीय उच्चायुक्त से नाविकों की रिहाई के लिए नाइजीरिया सरकार के साथ उच्च स्तर पर कदम उठाने के लिए कहा है।" 

बता दें विदेश मंत्री ने इस मामले पर अभय ठाकुर से रिपोर्ट भी मांगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पांचों नाविक दो हफ्ते से भी अधिक समय से समुद्री डाकुओं के कब्जे में हैं। उनके परिवारों का कहना है कि वे कई दिनों से नाविकों से संपर्क नहीं कर पाए हैं।

More videos

See All