पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की आन, बान और शान में हुई बढ़ोत्तरी

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह झारखंड में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के पथरगामा में भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा, देश की सुरक्षा के लिए भाजपा सरकार की ओर से की जा रही कार्रवाई में कांग्रेस कदम-कदम पर बाधा डालती रही।
सिंह ने कहा कि आज दुनिया में भारत का मान-सम्मान ऊंचा हुआ है। यह मोदी सरकार की देने है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की आन बान और शान दुनियाभर में बड़ी। उन्होंने कहा कि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में पिछले पांच साल में विकास के अनेकों काम हुए हैं। एम्स और हवाई अड्डा का निर्माण हो रहा है। गोड्डा के विकास के लिए सिंह ने जनता से निशिकांत दुबे को विजयी बनाने का आह्वान किया।

More videos

See All