'जयश्री राम' नारे के विवाद पर बोलीं Sadhvi Pragya, जिनके अंदर शैतान हैं, उनके अंदर भगवान कैसे आएं ?

 साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को एक साथ चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस चुनाव में पहली बार दोनों एक साथ प्रचार के लिए निकले हैं। प्रज्ञा सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में योग्य उम्मीदवारों को जिम्मेदारी मिलती है। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि वहां वंशावली चलती है और उसमें दरबारी भी होते हैं।
इससे पहले पश्चिम बंगााल में जयश्री राम नारे को लेकर हुए विवाद पर मीडिया से बातचीत में साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि जिनके अंदर शैतान बैठे हैं, उनके अंदर भगवान कैसे आएं? उन्होंने कहा कि यह सबके मन की बात नहीं होती। राम के देश में ऐसे विवाद नहीं होने चाहिए।

More videos

See All