जानिए दिल्ली क्या कहती है ,समस्याएं बड़ी या राष्ट्रावाद
लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। किसे वोट करना है - ये लगभग सबने तय कर लिया है। लेकिन जिसे वोट करेंगे उसे क्यों कर रहे हैं - इससे किसी को मतलब नहीं। दिल्ली इस मानसिकता से अछूती नहीं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पड़ताल करने पर हमने पाया कि सीवर की समस्या से लोग पीड़ित हैं। इस पड़ताल में हम आपको दिखाएँगे कि कैसे लोग गलियों में टूट-फूट से परेशान हैं। कैसे सांसद मनोज तिवारी के काम से निराश हैं। पर हीरो विशेष (मोदी-केजरीवाल-राहुल) के चंगुल में फँस गए हैं। हीरो के द्वारा किए गए काम के नाम पर लोग चुप हैं। पर वोटर के रूप में ग्राहक बनाए गए ये लोग कैसे ब्राण्ड विशेष के चक्करों में फँस गए हैं आप भी देखिए।