झारखंड में अमित शाह की रैली से पहले आईईडी विस्फोट, भाजपा दफ्तर को पहुंचा नुकसान

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुए नक्सली हमले के दो दिन बाद ही झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार को एक आईईडी विस्फोट हो गया। ये विस्फोट भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली से पहले हुआ है। माना जा रहा है कि इसमें माओवादियों की भूमिका हो सकती है।
विस्फोट से भाजपा दफ्तर के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर है। इस धमाके से भाजपा कार्यालय में रखी चुनाव सामग्री जलकर खाक हो गई। अमित शाह की रैली आज खूंटी के कचहरी मैदान में दोपहर 2 बजे होनी तय थी लेकिन फैनी चक्रवात की वजह से उनकी रैली रद्द हो गई।

More videos

See All