जाटलैंड में मोदी से पहले होगी राहुल गांधी की रैली

हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों को जीतने के लिए कांग्रेस और भाजपा ने रणनीति बना ली है। जहां पीएम नरेंद्र मोदी तीन रैलियों को संबोधित करेंगे, वहीं कांग्रेस ने राहुल गांधी की तीन रैलियां कराने का निर्णय लिया है। कांग्रेसी नेता प्रियंका भी तीन लोकसभा क्षेत्रों में रोड शो करने के लिए आएंगी। वे जीटी बेल्ट के अलावा इनेलो के गढ़ सिरसा में भी रोड शो करने आएंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अब छह की बजाए पांच रैलियां होंगी।
चार, छह और नौ को आएंगे राहुल गांधी: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के मीडिया सलाहकार सुनील परती ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चार मई को गुड़गांव, छह को महेंद्रगढ़ और नौ मई को रोहतक में रैलियां करेंगे। कांग्रेस की यह रणनीति भाजपा को घेरने की है। क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी 10 मई को राेहतक में रैली करेंगे। ठीक इससे एक दिन पहले कांग्रेस ने जाटलैंड में राहुल गांधी की रैली तय कर दी है। जबकि चार व छह मई को वे अहीरवाल के गुरुग्राम व महेंद्रगढ़ में रैलियां संबोधित करेंगे।

More videos

See All